रिपोर्ट- पुरुषोत्तम कुमार!
-जमुई ख़ैरा में दुर्गापूजा का चंदा 2100 की जगह 500 रु. देने पर चाकू से हमला कर युवक को किया जख्मी, दो आरोपित गिरफ्तार
जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खैर में गुरुवार की देर शाम करीब 7:30 बजे चंदा का पैसा 2100 रुपए की जगह 500 रुपया देने को लेकर दुर्गापूजा समिति के सदस्यों ने रंजीत ठाकुर के पुत्र जितेश कुमार ठाकुर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू छाती के नीचे लगने से जितेश कुमार ठाकुर बुरी तरह जख्मी हो गया।मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए जयप्रकाश रावत के पुत्र संदीप कुमार और संजय यादव के पुत्र अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। घायल जितेश कुमार ठाकुर की गंभीर स्थिति को देखते हुए देर रात करीब 11:30 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद जितेश कुमार ठाकुर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल जितेश कुमार ठाकुर के भाई राहुल कुमार ने बताया कि उनके भाई ख़ैरा में एक मेडिकल स्टोर चलाते हैं। दुर्गापूजा सेवा समिति ख़ैरा के सदस्य संदीप कुमार रावत और अमन कुमार तीन दिन पहले आया और 1100 रुपया चंदा देने की बात कहकर चला गया, फिर गुरुवार की देर शाम 7:30 बजे आधा दर्जन अज्ञात युवकों के साथ दोनों आया और अब 2100 रुपया चंदा जबरण देने का दबाव बनाने लगा।इस बीच नोकझोंक हुई और इसी दौरान चाकू से जितेश कुमार ठाकुर की छाती के नीचे हमला कर जख्मी कर दिया। हालांकि गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एफआईआर दर्ज कर शुक्रवार की दोपहर बाद दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं इस मामले में जमुई पुलिस ने देर रात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कैंची से हमला कर जख्मी करने मामले में दो युवकों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है
वाइट –मुकेश कुमार ठाकुर




