अभिषेक कुमार

गया। अखिल भारतीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष पद का चुनाव शहर के गेवाल बिगहा स्थित चंद्रवंशी धर्मशाला में संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सह चुनाव प्रभारी रणविजय रौशन चन्द्रवंशी,महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सिंह चन्द्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चन्द्रवंशी, राजनंदन प्रसाद,राकेश कुमार चन्द्रवंशी, राजेन्द्र प्रसाद उर्फ राहुल चन्द्रवंशी, दयानंद चन्द्रवंशी महामंत्री,संजय चन्द्रवंशी,रामजी चन्द्रवंशी, दीपक कुमार, उपेंद्र कुमार, नितम राज, अभिषेक चन्द्रवंशी,रंजीत उर्फ भोला चन्द्रवंशी, रविन्द्र उर्फ मनोज चन्द्रवंशी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री सह चुनाव प्रभारी रणविजय रौशन चन्द्रवंशी के नेतृत्व में गया जिला अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराया गया। चुनाव में अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष के रूप में राकेश कुमार चंद्रवंशी को फिर से सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि जिस विश्वास के साथ मुझे यह पद दिया गया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। चंद्रवंशी समाज के लिए जब भी कोई जरूरत होगी मैं हमेशा हाजिर रहूंगा। मैं पूरी निष्ठा से कर्तव्य निभाऊंगा।




