अभिषेक कुमार

गया। महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में तैनात बीएमपी जवान को हथियार सफाई के दौरान गोली लग गई। बीएमपी जवान 5 अगस्त से महाबोधि मंदिर में ड्यूटी कर रहा था। आज सुबह ड्यूटी के दौरान अपनी राइफल सफाई करने लगा, इसी दौरान उसके रायफल से गोली चल गई, जिससे वह घयाल हो गया। घयाल बीएमी जवान राम नारायण को बेहतर इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है। इस संबंध में बीएमपी के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि सुबह ड्यूटी के दौरान वह अपना राइफल साफ कर रहा था, सफाई के दौरान गोली चल गई जो उनके बाएं पैर में लगी है, फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। जब गोली चली तो वह महाबोधि मंदिर में ड्यूटी पर तैनात था।




