धीरज शर्मा ,भागलपुर!

भागलपुर में मोहर्रम और बिहुला विषहरी पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस लाइन से फ्लैग मार्च निकाला गया, सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान शहरी क्षेत्र के सभी थानेदार ,बीएमपी, सीआईटी और जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे, लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत करने को लेकर फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से निकलकर खलीफाबाग चौक, स्टेशन चौक ,तातारपुर चौक ,परबती चौक होते हुए नाथनगर पहुंचा, और शहर के सभी संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुआ, इस दौरान सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि विषहरी पूजा और मुहर्रम एक साथ है, इस को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है|




