मुहर्रम पर्व के अवकाश को लेकर डीएम ने किया आदेश जारी!

SHARE:

अरविन्द कुमार

मोतिहारी। खानकाह मुजीबिया से प्राप्त सूचना के आलोक में चांद दिखाई देने के अनुसार राज्य में मुहर्रम पर्व अब दिनांक 20 अगस्त 2021( शुक्रवार) को मनाया जाएगा ।

राज्य में मोहर्रम के लिए एन आई एक्ट के तहत दिनांक 19 अगस्त 2021 (गुरुवार )को घोषित अवकाश के स्थान पर अब दिनांक 20 अगस्त 2021 (शुक्रवार )को एन आई एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया गया है ।

साथ ही मुहर्रम के लिए दिनांक 20 अगस्त 2021( शुक्रवार )को घोषित प्रतिबंधित अवकाश के स्थान पर दिनांक 21 अगस्त 2021 (शनिवार )को प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया गया है।

पूर्वी चंपारण ,मोतिहारी जिला अंतर्गत सभी सरकारी कार्यालयों /प्रतिष्ठानों में उपयुक्त आदेश अक्षरशः लागू रहेगा ।

Join us on:

Leave a Comment