225 सीट जीतने का मुख्यमंत्री के लक्ष्य को पुरा करने का कार्यकर्त्ताओं ने लिया संकल्प!

SHARE:

पंकज कुमार, जहानाबाद ।

जनता दल यू के जिलाअध्यक्ष दिलीप कुशवाहा के अध्यक्षता में जिला कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई l बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप में मगध प्रमंडलीय प्रभारी अरुण कुशवाहा ने कहा कि सभी वर्गों के हितेषी हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमारl प्रमंडलीय प्रभारी अरुण कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता जदयू पार्टी का रीढ़ है l माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लक्ष्य है कि एनडीए 2025 के चुनाव में 225 विधायक जीत कर आये l इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी बूथ स्तर तक कार्यकारिणी कमेटी बनाएगी l जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के हरेक कार्यकर्ता को मान सम्मान देकर संगठन को मजबूत करूंगा l बहुत जल्द ही जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की जाएगीl ताकि सभी कार्यकर्ता मजबूती से पार्टी के लिए कार्य करें l कार्यक्रम को संबोधित पार्टी के प्रदेश महासचिव राजीव नयन उर्फ़ राजू सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण चन्द्रवंशी, पूर्व प्रदेश सचिव निरंजन कुमार प्रिंस, जहानाबाद विधानसभा प्रभारी रवींद्र पटेल, घोसी विधानसभा प्रभारी अरुण पटेल, मखदुमपुर बंटी चंद्रवंशी, गुरुआ विधानसभा प्रभारी संजय सिंह, वजीरगंज विधानसभा प्रभारी डॉ निरंजन अंबेडकर, गया सदर विधानसभा प्रभारी अरमान अहमद,, वरीय नेता अबरार अहमद, राजू पटेल, जितेश चंद्रवंशी,रणधीर पटेल,पप्पू कुमार दांगी, विनय विद्यार्थी, हरे राम शर्मा,कमलेश वर्मा,रामनरेश कुशवाहा,महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा,सुनीता कुमारी, रिंकी मालाकार, मनोरमा देवी, अश्वनी शर्मा,कुंदन सिंह, मुरारी यादव अरुण चंद्रवंशी,चंद्रिका प्रसाद दागी,संतोष रंजन,शंभू शर्मा, मेराज अहमद सुड्डू,मधेश्वर यादव योगेश दास ने संबोधित कियाl

Join us on:

Leave a Comment