रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
बेनीपट्टी एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र स्थित उमगांव में रील्श बनाने के दौरान गोली चलने से एक किशोर की मौत मामले का नामजद मुख्य आरोपी उमगांव का शिवम कुमार साह को पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। हरलाखी थाना परिसर में गुरुवार को प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बेनीपट्टी एसडीपीओ निशिकांत भारती ने बताया है कि मृतक इंदल साह की मां के द्वारा हरलाखी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने त्वरित अनुसंधान करते हुए मुख्य आरोपी शिवम कुमार साह को हथियार के साथ गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने आगे बताया रिल्स बनाने के दौरान गिरफ्तार युवक ने जिस हथियार से हत्या की थी। पुलिस ने उन हथियार को भी बरामद कर ली है। साथ में पुलिस ने गोली का खोखा भी बरामद किया है। बरामद हथियार को एफ एस एल में भेज कर जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया हरलाखी पुलिस को बहुत कम समय में एक बड़ी कामयाबी मिली है। एसडीपीओ ने बताया पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी युवक हथियार कहां से लाया और किससे खरीदा। मामले को लेकर पुलिस गहन जांच परताल कर रही है। मामले में अन्य फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस मौके पर हरलाखी थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सहनी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।




