ड्रीम 11 का प्विज्ञापन करनेवाले खिलाड़ीयों एवं अभिनेताओं के विरुद्ध आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी, भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो के नेतृत्व में मोबाइल पर चलाए जा रहे ड्रीम 11 जैसे खतरनाक खेल को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए इस के प्रचार प्रसार करनेवाले खिलाड़ीयों एवं अभिनेताओं के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया। हालांकि पार्टी द्वारा प्रदर्शन मधुबनी जिला पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष करना था। लेकिन मौसम खराब रहने और लगातार रुक रुक कर वर्षा होते रहने के कारण तय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये प्रदर्शन भारतीय मित्र पार्टी के संस्थापक सदस्य सह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महतो के रहिका प्रखंड अंतर्गत उनके गांव मलंगीया में आयोजित किया गया। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने ड्रीम 11 का प्रचार प्रसार करनेवाले खिलाड़ीयों, अभिनेताओं एवं इस के मालिक हर्ष जैन और भाविता सेठ के विरुद्ध जोरदार नारेवाजी किया।आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा सरकार द्वारा संरक्षित इस जुए ने देश व दुनिया के करोड़ों बच्चों एवं युवाओं को बर्बाद कर रहा है। ये खेल पूंजीवादी ताकतों द्वारा लोगों से पैसा ठगने का जरिया है। ऐसे खेल में उलझे लोग जहां पैसे का बर्बादी कोरबा रहा है, वही रात दिन अपना समय मोबाइल के पिछे बर्बाद कर रहा है। इतना ही नहीं रात दिन मोबाइल में टकटकी लगाए रहने से लोगों का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। लोगो का आंख पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा है। फिर भी सरकार ऐसे घातक प्लान को चलने दे रही है। सरकार का लोगों के भलाई करने का मानसिकता है ही नहीं। वही बरे बरे खिलाड़ी से लेकर अभिनेता इतने खतरनाक खेल का प्रचार प्रसार चंद पैसे के लालच में कर रहा है। इनके द्वारा किए जा रहे प्रचार को लेकर जितना भर्त्सना किया जाए कम है। बताते चलें कि वर्ष 2008 में सुरू किया गया ड्रीम 11 से हर्ष जैन और भाविता सेठ ने वर्ष 2021 में 2, 5 6 4 करोड़ की कमाई की थी। जो 2022 में बढ़ कर 3, 8 41 करोड़ पर पहुंच गई। जो हर वर्ष तेजी से बढ़ रहा है। ये कंपनियां रोज 224 करोड़ की कमाई बैंक में रखे पैसे से कर रही है। देश के 17 करोड़ से ज्यादा लोग हर दिन इस ख़तरनाक जुएं को खेल रहा है। सरकार को चाहिए बिना देर किए ड्रीम 11 जैसे जुए पर प्रतिबंध लगाए और इसे बंद करें। अन्यथा देश में बढ़ रहे बिमारी का एक कारण ये खेल युवाओं एवं छोटे छोटे बच्चों का भविष्य को बर्बाद कर के रख देगा।

Join us on:

Leave a Comment