वाहन चेकिंग के दौरान दो युवक पिस्टल और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बनकट्टा चौक के निकट वाहन चेकिंग के दौरान एक चोरी की बाइक एवं पिस्टल के साथ दो युवक को पुलिस ने धर दबोचा। धराये दोनों अपराधियो से आबस्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। धराये अपराधी का पहचान जगत गांव के बेचन यादव के पुत्र अमर कुमार यादव और सूरज यादव के पुत्र दिवाकर कुमार यादव उर्फ लाल के रूप में हुई है। बेनीपट्टी डीएसपी निशिकांत भारती ने प्रेस वार्त्ता कर बताया है कि, बनकट्टा में हुई वाहन जांच के दौरान दोनों युवक को जांच के लिए सहायक अवर निरीक्षक रंजीत यादव ने रुकने को लेकर इशारा किया तो पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगा और कछडा के ग्रामीण सड़क की ओर मुड़ गया। पुलिस ने भाग रहे युवक का पीछा शुरू किया। वही दोनों युवक बाइक तेजी से चलाने के कारण सड़क पर बाइक लेकर गिर गया। इसी दौरान पुलिस ने दोनों युवक को पकड़ कर तलाशी लिया तो अमर कुमार यादव के कमर से एक देसी पिस्टल बरामद हुआ। जब पिस्टल को अनलोड किया गया तो एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वही दिवाकर के पॉकेट से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
डीएसपी ने आगे कहा कि हथियार और कारतूस बरामद होते ही दोनों युवक को हिरासत में लिया गया और बाइक को भी जब्त कर लिया गया। जब्त बाइक की पुलिस द्वारा जांच किए जाने पर बाइक चोरी की निकली।
दोनों धराये आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने हाल ही में हुई सुनील झा हत्याकांड को लेकर भी पूछताछ की है। पुलिस दोनों का मोबाइल सीडीआर खंगाल रही है। इसको लेकर निर्देशित किया जा चुका है।
इस दौरान बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक गौतम कुमार, अभिषेक कुमार, रंजीत यादव सहित कई पुलिस बल मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment