प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत भाजयुमो ने किया रक्तदान!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिला में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 19 सितंबर को भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा के नेतृत्व में सदर अस्पताल मधुबनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में मधुबनी के सांसद अशोक यादव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर झा ने संयुक्त रूप से फिता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ता के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया।इस अवसर पर सांसद अशोक यादव ने कहा कि प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी राष्ट्र कर्तव्य व्यक्तित्व है। वहीं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने कहा कि हम सभी युवाओं के मोदी जी आदर्श हैं। आज हम सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देश सेवा में लगे लोगों को सहयोग के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किए है। आगे भी युवा मोर्चा रक्तदान करने को लेकर युवाओं को जागरूक करने का काम करेगी। रक्तदान करने वाले भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, प्रदेश प्रशिक्षण सह संयोजक दीपक ,कल्याण, जिला महामंत्री मुकेश यादव ,नवीन मरारका, मिथुन कामत, प्रभांशु झा, देवेंद्र यादव, प्रमोद सिंह, सुबोध चौधरी, जिला अध्यक्ष पूनम मलिक, प्रतिमा रंजन, राधा देवी, मनोज कुमार मुन्ना, सुनील मिश्र, गौरी शंकर महतो, राम पुकार, अंकित कुमार, विनोद राम, आयुष सिंह, मनीष करण, चंदन चौधरी, सक्सेना सिंह, पिंटू कुमार, अनिल सिंह अशोक राम सहित दर्जनों भाजपा युवा कार्यकर्ता एवं आमलोगो ने रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Join us on:

Leave a Comment