सीतामढ़ी।शहीद रजा!
इस वक्त की एक बड़ी खबर सीतामढ़ी के बैरगनिया से है जहां सुबह-सुबह दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई है, शनिवार की अहले सुबह खेत में बिछाए गए बिजली के करेंट की चपेट में आने से भैस खोजने गए तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना बैरगनिया प्रखंड के अख्ता पश्चिमी चकवा पंचायत की है। बताया जा रहा है कि स्थानीय कुछ लोग अपनी गुम हुई भैंस को खोजने के लिए निकले थे। सुबह करीब 3 बजे अंधेरा होने के कारण धान के खेत में बिछे तार की चपेट में कुछ लोग आ गए।
इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि कुछ अन्य लोग जख्मी है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, इस खेत में दो जंगली सूअर भी मृत पाए गए हैं। घटनास्थल पर चीख पुकार मचा हुआ और ग्रामीणों की भारी भीड़ है।
बताया जा रहा है कि स्थानीय किसान अक्सर जंगली जानवरों से अपनी फसल को बचाने के लिए इस तरह बिजली के तारों को बिछाकर रखते है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बिजली कटवाकर पुलिस पूरी इलाके की जांच पड़ताल कर रही है।



