वैशाली- मामूली विवाद हुआ हिंसक, पथराव, मारपीट में एक दर्जन जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

खिड़की खोलने के विवाद में रणक्षेत्र बना महनार।दो पक्षो के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी।महिला पुरुष समेत एक दर्जन लोग घायल।महनार मोहिउद्दीननगर एनएच पर मची अफरा तफरी।

वैशाली में देर शाम मामूली विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच झड़प हो गया।जिस कारण महनार बाजार रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और दोनो पक्ष ने एक दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की जिससे महनार मोहिउद्दीननगर एनएच पर अफ़रा तफरी मच गई और लोग वाहन लेकर भागते नजर आए।हालांकि मौके पर पहुंची महनार थाना की पुलिस ने मामले को शांत कराया।जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।बताया जा रहा है कि महनार थाना क्षेत्र स्थित देशराजपुर बजरंगबली चौक के पास देर शाम आपसी विवाद में दो पक्षो के बीच भिड़ंत हो गई जिसमें दोनो पक्ष एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे जिसमें महिला पुरुष समेत 13 लोग चोटिल हो गए जबकि मुख्य सड़क से गुजर रहे कई राहगीरों को भी चोट लगी है।वहीं घायलों को ईलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।हालांकि पुलिस का कहना है कि विवाद थूक फेंकने को लेकर शुरू हुआ था जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।महनार एसडीपीओ ने बताया कि मामला शांत है और हालात को नियंत्रित कर लिया गया है।एसडीपीओ ने बताया कि घायलों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वाईट– प्रवीण कुमार महनार एसडीपीओ

वाईट– घायल के परिजन

Join us on: