लूट एवं छिनतई की घटना के बीच आधा दर्जन बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।जहानाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार घट रही लूट एवं छिनतौड़ी की घटना से तंग आकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए आधा दर्जन लूटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए लुटेरों के पास से दो देसी कट्टा एवं छ: जिंदा कारतूस के साथ-साथ लूट गए लैपटॉप एवं 8 मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए अपराधियों में घोसी थाना क्षेत्र के गराई बिगहा गांव निवासी गुलशन,शंकर और रवि कुमार बताया जाता तो गोड्सर गांव के मंशु और रौशन कुमार शामिल है तो एक नालंदा जिले के मोसिमगंज गांव के अपराधी नीतीश कुमार बताया जाता है। ये सभी एक ही गिरोह के सदस्य है जो राहगीरों के साथ लूटपाट करते थे। इस संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पिछले कुछ दिनों से जहानाबाद के घोसी,ओकरी एवं मखदुमपुर थाना क्षेत्र में लगातार लूट की घटना हो रही थी। इस लूट की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन किया। टीम ने टेक्निकल अनुसंधान के तहत लूटकांड में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगो के पास से दो देसी कट्टा और 6 कारतूस बरामद किया गया है साथ ही लूटे गए लेपटॉप और 8 मोबाइल फोन को भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक इन सभी लोगों का लूटपाट करना मुख्य मकसद रहता था। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के द्वारा इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है‌। फिलहाल पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य लुटेरों को गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापामारी कर रही है साथ ही पुलिस पकड़े गए लूटरों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।

जहानाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार घट रही लूट एवं छिनतौड़ी की घटना से तंग आकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए आधा दर्जन लूटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए लुटेरों के पास से दो देसी कट्टा एवं छ: जिंदा कारतूस के साथ-साथ लूट गए लैपटॉप एवं 8 मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए अपराधियों में घोसी थाना क्षेत्र के गराई बिगहा गांव निवासी गुलशन,शंकर और रवि कुमार बताया जाता तो गोड्सर गांव के मंशु और रौशन कुमार शामिल है तो एक नालंदा जिले के मोसिमगंज गांव के अपराधी नीतीश कुमार बताया जाता है। ये सभी एक ही गिरोह के सदस्य है जो राहगीरों के साथ लूटपाट करते थे। इस संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पिछले कुछ दिनों से जहानाबाद के घोसी,ओकरी एवं मखदुमपुर थाना क्षेत्र में लगातार लूट की घटना हो रही थी। इस लूट की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन किया। टीम ने टेक्निकल अनुसंधान के तहत लूटकांड में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगो के पास से दो देसी कट्टा और 6 कारतूस बरामद किया गया है साथ ही लूटे गए लेपटॉप और 8 मोबाइल फोन को भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक इन सभी लोगों का लूटपाट करना मुख्य मकसद रहता था। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के द्वारा इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है‌। फिलहाल पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य लुटेरों को गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापामारी कर रही है साथ ही पुलिस पकड़े गए लूटरों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।

Byte – अरविंद प्रताप सिंह, एसपी जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment