घर से खेत में काम करने निकली 35 वर्षीय महिला का शव बरामद, मची सनसनी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत भूपट्टी गांव स्थित खेत में एक महिला की शव स्थानीय लोगों ने देखा। खेत में शव मिलने की खबर तेजी से आस पास के इलाकों में फैल गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोगो द्वारा
मृतक महिला की पहचान मंजू देवी, 35 वर्ष, पति ललित महतो भूपट्टी गांव के रूप में हुई है। मृतक महिला के पिता अर्जुन महतो ने घटना को लेकर बताया है कि मोहल्ला में बच्चे खेल रहे थे खलने के दौरान ही बच्चों के बीच आपस में झगड़ा हुआ। इस बात को लेकर ललित राम और उसन की पत्नी दोनो मंजू देवी के घर पहुंचकर बच्चो के बीच हुए विवाद को लेकर मंजू देवी के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट की आवाज सुनकर आप पास के लोग उस ओर दौड़े और ललित राम और उनकी पत्नी के द्वारा मंजू देवी के साथ कर रहे मारपीट को शांत करवाया।
कुछ समय बाद महिला मंजू देवी खेत में काम करने के लिए गई। जिसके बाद मंजू देवी घर वापस नहीं आई और धान के खेत में महिला का शव मिला। पत्नी मंजू देवी की शव मिलने की खबर गांव के लोगो के द्वारा मृतिका के पति को दिया गया। पति ललित महतो ने पत्नी मंजू देवी की मौत की खबर अपने ससुर अर्जुन महतो को दिया, बेटी की मौत की सूचना पाते ही अर्जुन महतो बिना देर किए अपनी बेटी की ससुराल भूपट्टी गांव पहुंच गए। वही इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को दिया। सूचना पाते ही स्थानीय थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले के जांच परताल में जूट गए। वही बाबूबरही विधान सभा के एमएलए प्रत्याशी मनोज झा पुलिस प्रशासन से हत्यारों की गिरफ़्तारी की मांग किया है। पुलिस कागज़ी प्रक्रिया पुरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला के परिजनों के द्वारा थाना में लिखित आवेदन देते हुए मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें गांव के ही ललित राम एवं उनकी पत्नी के ऊपर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि ललित राम और उनकी पत्नी ने ही मंजू देवी की हत्या कर दिया है।
मृतक महिला के दो बच्चे हैं, पति दिल्ली में फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता है। महिला की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है। वही शव मिलने की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गया। बाबूबरही थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment