वार्ड पार्षद की गुंडागर्दी,दुकानदार के साथ की मारपीट, सिर पर तान दिया पिस्टल!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपूर ने वार्ड पार्षद की गुंडागर्दी..दुकानदार के साथ की मारपीट.. सिर पर तान दिया पिस्टल.पैर पकड़कर गिरगिराने पर छोड़ी जान..पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद..सदर थाना इलाके की घटना

मुजफ्फरपुर के गोबरसही स्थित एस के ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकानदार की दुकान में घुसकर जान मारने की धमकी दिया ..नगर निगम वार्ड 10 के पार्षद अभिमन्यु चौहान दुकान में घुसकर दुकानदार को हथियार सटाकर मारपीट किया.. गाली गलौज करते हुए धमकाया..दुकानदार ने पैर पकड़कर माफी मांगा तब छोड़ा..मौके पर अफरा तफरी स्थिति बन गई..दुकान में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई..वीडियो दिख रहा की एनएच किनारे दुकान में अपने समर्थक के साथ वार्ड पार्षद दुकान में घुसते ही गाली देते हुए मारपीट करने लगता है..फिर हथियार निकालकर सर में सटाकर मार देने की धमकी देता है..युवक पैर पकड़कर माफी मांगता है..गिरगिराता है उसके बाद भी आग बबूला वार्ड पार्षद गंदी गंदी गाली देते हुए मारपीट करते हुए धमकाता हुए दुकान से निकल जाता है.
पीड़ित के भाई जितेंद्र कुमार ने सदर थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है..पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है

Join us on:

Leave a Comment