2 अक्टूबर से बीजेपी का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान होगा शुरु!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


बीजेपी ने पटना में किया सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन, 2 अक्टूबर से राष्ट्रव्यापी अभियान की होगी शुरुआत


बिहार बीजेपी ने पटना के रविंद्र भवन में एक बड़े कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के सभी मोर्चा के नेता शामिल हुए। इस कार्यशाला का उद्देश्य आगामी सदस्यता अभियान के लिए रणनीति तय करना था, जिसमें बिहार भर से आए बीजेपी के सभी मोर्चा के नेताओं को नए सदस्य बनाने की जिम्मेवारी दी गई है।

इस कार्यक्रम में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित अन्य बड़े नेता शामिल हुए। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने घोषणा की कि 2 अक्टूबर से भाजपा राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू करेगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक बार फिर से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि 3 अक्टूबर को बिहार में नए सिरे से सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ना है, ताकि पार्टी को और मजबूत किया जा सके। कार्यक्रम में नेताओं ने सदस्यता अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यशाला के माध्यम से बिहार बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को सदस्यता अभियान की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है।

Join us on:

Leave a Comment