शराब तस्कर के साथ थानाध्यक्ष और सब इंस्पेक्टर का फोटो वायरल, दोनों को एसपी ने किया सस्पेंड!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

Breaking

खबर मोतिहारी से है जहाँ एसपी ने थानाध्यक्ष और सब इंस्पेक्टर समेत दो को सस्पेंड कर दिया है, मामला शराब तस्कर से सांठ गांठ से जुड़ा बताया गया है!

दरअसल एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें शराब तस्कर संग थानेदार केके पार्टी करते नजर आ रहे हैँ, वहीं एक सब इंस्पेक्टर भी तस्वीर में नजर आ रहे हैँ!

तस्वीरें वायरल होने के बाद मामला एसपी के संज्ञान में आया!

वायरल तस्वीर में थानाध्यक्ष और दारोगा तस्कर को केक खिलाते दिखे, तस्वीर सामने आने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने कराई पूरे मामले की जांच,जांच में मामला सत्य पाए जाने पर की बड़ी कार्रवाई, पिपरा थानाध्यक्ष सतीश कुमार और दारोगा विपिन कुमार को किया निलंबित! शराब तस्कर बिट्टू कुमार के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैँ! तस्कर के साथ पुलिस की नजदीकी पर गंभीर सवाल उठने लगे!

पुलिस कप्तान में इसे पुलिस की छवि धूमिल करने और तस्करों का मनोबल बढ़ाने वाला आचरण माना और दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया! एसपी की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है!

Join us on:

और पढ़ें