रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद का 55वां जन्मदिन प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह की उपस्थिति में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
पटना, 27 अगस्त 2024। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद का 55वां जन्मदिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह की उपस्थिति में केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने एजाज अहमद को शाल और बुके देकर सम्मानित किया और उनकी कार्यशैली की सराहना की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्री बिनु यादव, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, और कई अन्य पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु भी इस खुशी के मौके पर मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई और केक खिलाकर बधाई दी।
जगदानंद सिंह ने इस अवसर पर एजाज अहमद के कार्यों और विचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष करना चाहिए और गरीबों, शोषितों, वंचितों के बीच जाकर उन्हें सम्मान देना चाहिए। यह कदम लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारों को मजबूती देने में सहायक होगा।




