रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
खाकी और खादी में हुई भिड़ंत विधायक और थाना प्रभारी आपस में हुए आमने-सामने वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
मधुबनी में भारत बंद को लेकर अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ बंद समर्थक सड़क पर उतरे थे, इसी दौरान विधायक और थाना प्रभारी आपस में भिड़ गए…
थाना प्रभारी ने कहा आपस में वैसे ही कुछ हो गया
मधुबनी जिला के फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र के लोहिया चौक पर बुधवार को भारत बंद के समर्थन में सैकड़ो की संख्या में विभिन्न संगठनों के लोगों के द्वारा घंटों सड़क जमकर यातायात बाधित कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ लोगों ने सड़क जाम कर जम कर नारेबाजी किया। जिसके कारण लोहिया चौक से गुजरने वाली सभी सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। अपने ड्यूटी के लिए ऑफिस के लिए निकले कर्मियों को जाम के दौरान फंसने से परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रस्ते से गुजर रही आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, स्वास्थ्यकर्मियों को आने जाने के लिए रास्ता दिया जा रहा था। जिस के लिए पुलिसबल भी लगे हुए थे। इस बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार निगम व फुलपरास थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने लोगों से वार्ता कर जाम खोलने का अनुरोध किया। इधर जाम के कारण बाइक चालक गांव की गालियों से निकल कर आगे बढ़ते रहे… दोपहर करीब 1 बजे तक फुलपरास के लोहिया चौक जाम रहा। जाम रहने के कारण आम जनों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा आम जनों के द्वारा बताया गया कि आंदोलन का यह रूप किसी प्रकार से सही नहीं है।
तो सड़क जाम करने वालों ने जानकारी देते हुए बताया आंदोलन करने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे को परेशान किया जाए। यातायात की सुविधा को रोकना, दूसरे लोगों को या आम जनों को परेशानी का सामना करना बराबर है। इसलिए हम लोगों को आज काफी परेशान होना पड़ रहा है। बाकी भारत के सभी जगह पर जाम था तो लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। इसी दौरान विधानसभा के विधायक भारत भूषण मंडल और थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह आपस में ही भिड़ गए और दोनों आपस में बहस करने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सरक जाम मे राजद सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव, लौकहा विधानसभा के विधायक भारत भूषण मंडल, झंझारपुर जिला संगठन के राजद जिला अध्यक्ष वीर बहादुर राय, धनवीर यादव, देवनारायण यादव, उमेश राय, कांग्रेस नेता रणधीर सेन, सुशील कामत, देव कुमार राम, भगवा पासवान, रामकुमार राम, श्याम विश्वास, सतीश राम, घूरन विश्वास, प्रदीप कुमार सहित सैकड़ों बंद समर्थक मौजूद थे।
इस संबंध में फुलपरास के थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने दूरभाष पर बताया हल्का थोड़ा सा होता है उसी तरीके से हो गया। कोई बहुत बड़ा चीज नहीं है। उन्होंने बताया उनको प्रणाम करने लगा इसी दौरान आपस में भिड़ गए।