रिपोर्ट अनमोल कुमार
नवजात शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, शिशुओं के शारीरिक, मानसिक विकास एवं कुपोषण से बचाने तथा माताओं के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 1-7 अगस्त तक “विश्व स्तनपान सप्ताह” मनाया जाता है। इसके तहत प्रत्येक माताओं को स्तनपान के महत्त्व की जानकारी प्रदान की जाती है एवं स्तनपान प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जाता है। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष दिनांक 1-7 अगस्त, 2024 तक “विश्व स्तनपान सप्ताह” समेकित बाल विकास सेवाएँ निदेशालय एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से मनाया जा रहा है। इसी संदर्भ में मंगलवार को रेफ़रल अस्पताल बिहटा के सभागार में विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखण्ड स्तरीय बेबी शो का आयोजन किया गया।
इस हेल्दी बेबी शो में डॉ रश्मि चिकित्सा पदाधिकारी बिहटा ने बच्चों की सेहत जांच की। जिसमें प्रखण्ड के 25 से ज्यादा बच्चों का जांच हुआ विभाग के दिशा निर्देश अनुसार तीन हेल्दी बच्चों का चयन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्री कृष्ण कुमार ने प्रथम स्थान राजवीर कुमार, द्वितीय आर्यन गुप्ता, एवं तृतीय स्थान दृस्टि कुमारी ने प्राप्त किया। तीनों बच्चों को प्रशस्ति पत्र और एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान किया वहीं प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक विधान श्री कृष्ण ने कहा कि कार्यक्रम में महिला सहायक नर्स मिडवाइफरी कुमारी माया, मंजू कुमारी, उषा कुमारी का सहयोग रहा। कार्यक्रम में कई आशा कार्यकर्ता,आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने योगदान दिया। मौके पर प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक अमित कुमार, लेखा पाल प्रबंधक रमेश कुमार,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बिहटा बबलु कुमार,निभा कुमारी उपस्थित रही।




