रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र स्थित हुराही — सिसौनी के बीच बासोपट्टी के भलुआही का रहनेवाला रविन्द्र मंडल के पुत्र रौशन कुमार को घेर कर चार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया और मौके से भाग निकला। इस दौरान बदमाशों ने पीड़ित युवक से 34500 रुपया और मोबाईल छीन कर फरार हो गया।
इस संबंध में पीड़ित युवक ने बताया है कि जब वे अपने मौसी के घर से रुपया लेकर अपने घर भलुआही जा रहा था इसी बीच हुराही और सिसौनी जानी वाली मुख्य मार्ग मे पुल के पास मोड़ पर चार बदमाश बाइक लगा कर खड़ा था। जब युवक नजदीक पहुंचा तो चारों तरफ से बदमाशों ने घेर कर मारपीट और गाली गलौज करने लगा। इसी बीच युवक के जेब में रखें 34500 रुपया जो वे में मौसी के घर से अपने घर ले जा रहा था वह पैसा छीन कर चारों बदमाश घटना स्थल से हुराही चौक के तरफ भाग निकला। पीड़ित युवक ने घटना की जानकारी डायर 112 को दी लेकिन अपराधी निकल भागने में कामयाब रहा। घटना को लेकर युवक ने घर जाकर अपने परिजन को बताया। पिरीत द्वारा हरलाखी थाना पहूंच कर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि घटना को लेकर जांच परताल किया जा रहा है।




