रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर कॉलोनी में सोमवार की दोपहर झपट्टा मार गिरोह ने पैदल जा रही महिला के गले से चैन झपट कर मौके से हुआ फरार।
मिली जानकारी के अनुसार महिला आदर्श नगर कॉलोनी अपने मां के घर गई हुई थी। जहां से वापस महिला अपने घर जा रही थी। इसी दौरान गौशाला चौक आदर्श नगर कॉलोनी मुख्य मार्ग पर झपट्टा मार गिरोह का सदस्य एक बाइक पर सवार होकर महिला के पीछे आया और महिला के गले में पहने सोने की चैन खींच ले उड़ा। महिला घटना के वक्त हक्का बक्का रह गई और सोचने लगी की ये क्या हुआ। तभी महिला जोड़ जोड़ से सोर मचाने लगी लेकिन झपट्टा मार गिरोह का सदस्य चेन छीन कर बाइक से फरार होगा। जिले में पांच दिनों में यह दूसरी घटना को झपट्टा मार गिरोह द्वारा अंजाम दिया जा चुका है। इस से कूछ दिन पूर्व भी दर्जनों महिलाओं को ये गेंग अपना शिकार बना चुका है। जिले में झपटामार गिरोह की बढ़ती सक्रियता को देख लोगो के अंदर भय का माहौल व्याप्त है। स्थानीय बिंदु भूषण ठाकुर ने छीनताई की घटना की सूचना तुरंत ही डायल 112 और नगर थाना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई, वही घटना स्थल राजनगर थाना क्षेत्र की थी इसकी सूचना राजनगर थाना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। वही पीड़ित महिला के द्वारा राजनगर थाना में अपने साथ हुए छिनतई की घटना के संबंध में आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही है।




