आंधी और बारिश का कहर,एम्बुलेंस पर गिरा पेड़, चालक और ईएमटी की हालत गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

हाजीपुर : हाजीपुर महुआ रोड सदर थाना क्षेत्र के रजौली के निकट एंबुलेंस पर पेड़ गिरने से चालक और ईएमटी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरातफरी मच गई।वही एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी के बाद आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोग एवं घायल चालक के द्वारा दूसरे चालक को इसकी जानकारी दी गई। घटना की सूचना पर पहुंचे एक चालक के द्वारा एंबुलेंस को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में घायल चालक एवं ईएमटी का इलाज कराया गया। घायल चालक चंदन कुमार एवं ईएमटी अरूण राय बताया गया। घटना के संबंध में ईएमटी चन्दन ने बताया कि वह राजापाकड़ पीएचसी में एम्बुलेंस पर तैनात है। चालक के साथ पटना से एंबुलेंस का बैटरी बदलवाने के लिए गया था। पटना से लौटने के दौरान तेज बारिश और आंधी हो रही थी। इसी दौरान सदर थाना के रजौली के निकट अचानक एंबुलेंस वृक्ष गिर गया। ‌ इस दौरान अफरा तफरी मच गई। चालक और ईएमटी गंभीर रूप से घायल हो गया। वही एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Join us on:

Leave a Comment