पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट
बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने कहा कि प्रशिक्षण और उन्मुखीकरण कार्यक्रम हो रहा है । सभी लोग यहाँ उपस्थित हुए हैं इस कार्यक्रम के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन से जुड़े जो लोग काम कर रहें है और बच्चों से जुड़े हुए हैं उनका प्रशिक्षण कराया जाएगा । बच्चों को सहायता के लिए कॉल करते हैं उनका किस तरीक़े से मदद किया जाए उसको लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा चाइल्ड हेल्पलाइन के ज़रिये बहुत लोगों को सहूलियत होती हैं हम लोग आशा करते हैं कि आने वाले समय में राज्य के बहुत सारे ऐसे बच्चे हैं जिनको आवश्यकता होती है और चाइल्ड हेल्पलाइन के ज़रिए 24 घंटे उनकी सेवा में तत्पर रहेंगे लोग ।
चाइल्ड हेल्पलाइन के ज़रिए 4000 से अधिक बच्चों को सहायता प्रदान की गई है ।
Byte : मदन सहनी मंत्री बिहार




