मासूम छात्र की गला घोंटकर हत्या, शव खेत से बरामद, लोगों में आक्रोश!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा!

बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आई है जहाँ बछवाड़ा थाना क्षेत्र बिशनपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या पांच में आज मक्के के खेत में एक बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 6 निवासी अवधेश राय के 12 वर्षीय पुत्र अनिकेत कुमार के रूप में हुई है। मृतक सातवीं का छात्र था। परिजनों के अनुसार छात्र के गले फांसी लगाकर हत्या की गई है। मृतक के पिता अवधेश राय ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले ही विद्यालय से घर लौटा था। खाना खाने के बाद वो अपने खेत की ओर गया था। इसी बीच उसे अकेला पाकर कुछ लोगों ने उसे फांसी लगाकर हत्या कर दी और शव को मेरे खेत से करीब 50 फीट की दूरी पर मक्का के खेत में शव को फेंकने जा रहे थे जिसे कुछ लोगों ने देखा। आरोपी गाँव के ही लोग हैँ, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित के घर को घेर रखा है। घटनास्थल पर बछवाड़ा थाना की पुलिस मौजूद है।

बाइट – अवधेश राय – पिता

Join us on:

Leave a Comment