भारत से नेपाल ले जाए जा रहे ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को एसएसबी ने दबोचा!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात 18 वीं बटालियन एस एस बी मुख्यालय राजनगर के कमांडेंट दामोदर प्रसाद मीणा के निर्देशानुसार “सी” समवाय पिपराही के समवाय प्रभारी निरीक्षक राज कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर भारत स्तंभ संख्या-254 के रास्ते चोरी छुपे नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे एक तस्कर को लेकर एस एस बी जवानों को जानकारी लगा। प्राप्त जानकारी के आधार पर व्यक्तियों को पकड़ा गया और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पकड़े गए तस्कर के पास से 45 ग्राम संभावित मोर्फिन ब्राउन शुगर प्राप्त किया गया। पूछताछ करने पर तस्कर ने अपना नाम शिव कुमार साह, 27 वर्ष, पिता अशोक साह, गांव पिपराही,थाना लदनियां बताया। तस्करों द्वारा मोर्फिन (ब्राउन शुगर) को अवैध रूप से भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था। मादक पदार्थ तस्करी का यह एक संदिग्ध मामला होने के कारण तस्करों को प्राप्त मोर्फिन (ब्राउन शुगर) के साथ लदनिया थाना को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया हो।

Join us on:

Leave a Comment