डॉ धर्मेंद्र के नेतृत्व में बोधि वृक्ष कॉरिडोर पदयात्रा हुआ सम्पन्न!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गया से राजगीर 65 किलोमीटर पिछले तीन दिनों से चलते हुए बोधि वृक्ष कॉरिडोर पदयात्रा राजगीर पहुंची प्रत्येक 500 मीटर पर एक बोधि वृक्ष पदयात्रियों द्वारा लगाया गया। पीपल एवं नीम के पत्ते से बने माला द्वारा पदयात्री का अभिनंदन किया गया। नुक्कड़ नाटक,कठपुतली, गीत के माध्यम से पदयात्री कठपुतली कलाकार सुनील सरला ने पर्यावरण एवं पौधारोपण के लिए जागरूक किया। पीपल नीम तुलसी अभियान के संस्थापक डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि अभी गर्मी में 47 डिग्री से हम झुलस गए थे। अभी से यदि पर्यावरण के प्रति ध्यान नहीं दिया गया तो हमलोगो की स्थिति उबलते हुए चावल की तरह हो जाएगी। गया से राजगीर के लिए 18 पर्यावरण योद्धा चले थे लेकिन रास्ते में काफी गर्मी के कारण बर्दाश्त नहीं कर सके और रास्ते से ही लौट गए। अंतिम पड़ाव में अमित मकरंद(वैशाली), कठपुतली कलाकार सुनील सरला(मुजफ्फरपुर), ट्रीमैन राम प्रकाश रवि (सुपौल), डॉक्टर कुंदन कुमार संयोजक साइकिल पे संडे (बेगूसराय), राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड सम्मान से सम्मानित मोहनलाल वर्मा (मेरठ,उत्तरप्रदेश),पर्यावरण सचेतक नेपाल सिंह पाल, (मुरादाबाद उत्तरप्रदेश), दिलीप कुमार (वैशाली), सन्नी कुमार (मधुबनी) अंतिम पड़ाव में राजगीर तक साथ रहे। ओड़िशा के मनोज डागा अपने साथ 100 पीपल पौधा लेकर अपने सहयोगी राजकुमार तिवारी के साथ वनगंगा में शामिल हुए।
राजगीर में मंतोष कुमार मिश्रा समाज सेवी सह पूर्व स्टेशन प्रबंधक राजगीर के अध्यक्षता में सभी का स्वागत राजगीर में किया गया और सहयोगी और मंच का संचालन श्री अजीत कुमार सिंह उर्फ भैया अजीत ब्रांड एंबेसडर नालंदा जिला राजगीर के द्वारा किया गया। पदयात्रियों को स्वागत करने वाले में पप्पू सिंह समाज , अनुज शाही , अनिल पासवान शिक्षक राजगीर मनोहर सर ,शिक्षक पृथ्वीराज, महसूस चंद्र, विजय कुमार, समाजसेवी राहुल रंजन , आनंद तिवारी, डॉक्टर धीरेंद्र उपाध्याय, विजय कुमार राम आशीष कुमार ,सीताराम केवल, सुधीर उपाध्याय,सुधीर कुमार देवकी प्रसाद ,राजीव पांडे ने पदयात्रियों का राजगीर में स्वागत किया।

Join us on:

Leave a Comment