रिपोर्टर–राजीव रंजन।
पीएचडी वर्क कोर्स रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए बीएन मंडल विश्वविद्यालय में छात्रों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी
बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में पीएचडी वर्क कोर्स के रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए युवा शक्ति छात्र परिषद के बैनर तले बीएनएमयू काउंसिल मेंबर सहित अन्य छात्र मंगलवार से आमरण अनशन कर रहे हैं छात्रों के द्वारा किए जा रहे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आज तीसरे दिन भी जारी रहा इस दौरान कई छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी मौके पर पहुंची मेडिकल टीम के द्वारा छात्रों को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई किंतु अनशन कर रहे छात्र ने कहा जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती है तब तक हम लोग अनशन पर डटे रहेंगे अनशनकारी छात्रों ने बताया कि पीएचडी वर्क कोर्स के रिजल्ट में पहले 98 अभ्यर्थियों को फेल किया गया था जिसके बाद छात्रों ने आंदोलन की तो उसमें से 65 अभ्यर्थियों को पास कर दिया गया और शेष अभ्यर्थी को फेल कर दिया गया जिसे पहले फेल कर दिया गया था आंदोलन के बाद वह कैसे पास हो गए हैं इसी सवाल को लेकर छात्रों के द्वारा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया गया ।
बाईट– राजू कुमार मन्नू अनसनकारी छात्र




