रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई बरहट थाने की पुलिस ने पुलिस वर्दी में 60 हजार छिनतई करने के मामले में दो होमगार्ड जवान सहित आठ को किया गिरफ्तार
जमुई बरहट थाने की पुलिस ने बिहार पुलिस वर्दी पहन दारोगा,हवलदार और जवान बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का बरहट थाने की पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बरहट पुलिस ने एक स्कोर्पियो में कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।जिसमें एक होमगार्ड का जवान और एक सेवानिवृत्त होमगार्ड का जवान भी शामिल है। इस बात की जानकारी एसडीपीओ सतीश सुमन ने बुधवार को बरहट थाना में दी। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के मास्टरमाइंड लखीसराय के कजरा निवासी नरेश कुमार साह है जो एक महीने पूर्व टावर लगाने के नाम पर पीड़ित व्यक्ति के जमीन पर सर्वे किया था। जिसके बाद बीते मंगलवार को पीड़ित के मोबाइल पर टावर लगाने के नाम पर 60 हजार रुपए की मांग की। जिसे लेकर पीड़ित को बाबा ढाबा के समीप पेंघी नहर के समीप बुलाया था।इसी दौरान एक उजले रंग के स्कॉर्पियो से तीन वर्दीधारी उतरे और मारपीट कर 60 हजार रुपए को लूट कर फरार हो गए।
Byte 01 सतीश सुमन एसडीपीओ जमुई




