रिपोर्ट -पुरूषोत्तम कुमार
जमुई -घुटवे नदी नहाने गए किशोर की डूबने से हुई मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान चरका पत्थर थाना क्षेत्र के घुटवे गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का 10 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सुधांशु स्कूल से पढ़कर घर लौटने के बाद अपने चार-पांच दोस्तों के साथ गांव स्थित नदी में नहाने चला गया था। तभी वह नदी के गहरे पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सभी बच्चे नदी से नहा कर अपने घर पहुंच गए। लेकिन सुधांशु घर नहीं पहुंचा। जब उन बच्चों से बात की तो उसने बताया कि नदी में नहाने के बाद अचानक सुधांशु गायब हो गया। जब परिजन और स्थानीय लोग सुधांशु को खोजते हुए नदी के जोर के पास पहुंचा तो देखा की नदी के बाहर सुधांशु का कपड़ा पड़ा है लेकिन सुधांशु का कुछ अता पता नहीं है। वही जानकारी के बाद स्थानीय गोताखोरों ने नदी में छ छलांग लगाकर देखा तो सुधांशु का शव पानी के नीचे पड़ा था।
Byte 01 परिजन शैलेन्द्र सिंह




