लोकसभा चुनाव में हमारे साथ नाइंसाफी, पर हम NDA के साथ- पारस!

SHARE:

पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट

पटना में आज राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पारस गुट की अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक में पशुपति पारस ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारे साथ नाइंसाफी हुई थी। फिर भी हम लोग NDA के साथ हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस बिहार में मेहनत करेंगे। 2021 में लोजपा के बंटवारे के बाद जिस तरह से भतीजे चिराग पासवान ने कड़ी मेहनत की। बंगला खाली करने के सवाल पर श्री पारस ने कहा कि यह बंगाल राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को आवंटित किया गया है उसे खाली नहीं करेंगे. उन्होंने साफ-साफ कहा कि कोर्ट में मामला लंबित है जो कोर्ट का आदेश होगा वह करेंगे.
श्री पासवान ने कहा कि आज की बैठक में फैसला लिया गया है कि हमारी तैयारी सभी 243 सीटों पर होगी। बिहार सरकार से मांग है कि पासवान समाज की मांग पूरी करें। दफादार और चौकीदार में भागीदारी बढ़ाए। बिहार में 4 जगहों पर उपचुनाव होना है।

बाइट— पशुपति कुमार पारस पूर्व केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment