जदयू अकेले नहीं एनडीए लड़ेगी झारखंड विधानसभा चुनाव- श्रवण कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

पटना झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि झारखंड में हम लोग एनडीए के साथ चुनाव लड़ेंगे कितने सीटों पर लड़ेंगे किन-किन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे हमारे नेता मिल बैठकर निर्णय करेंगे। एनडीए से फाइनल बातें हो जाएंगे उसके बाद उम्मीदवारों का चयन होगा। श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में झारखंड में चुनाव लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी। झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी तैयारी 11 सीटों पर है इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष ने जो लिस्ट दिया है वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास से और राष्ट्रीय अध्यक्ष यह गोपनीय है जब तक अब इस पर पार्टी के नेताओं का तालमेल नहीं बैठेगी तब तक यह कहना मुश्किल है कि कितने सीटों पर हम लोग चुनाव लड़ेंगे। सरयू राय से नीतीश कुमार की बात हुई है हम लोग की भी बात हुई है कुछ दिन इंतजार करिए आप लोगों को सुखद संदेश मिलेगा। श्रवण कुमार ने कहा कि हम लोग झाल बजाने वाले पार्टी नहीं है बिना जदयू के देश के किसी हिस्सा में चुनाव का परिणाम नहीं आता है।

बाइट: – श्रवण कुमार, मंत्री , बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment