आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने बच्चों के बीच चलाया जागरूकता अभियान!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा!

आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ स्टाफ द्वारा बाल संसद समिति खगड़िया नशा मुक्ति के बैनर तले जी विनायक कृष्ण एवं भारतीय नशा मूक्त खगड़िया के संयोजक प्रेम कुमार यशवंत के नेतृत्व में गचु शाह मध्य विद्यालय मानसी खगड़िया में जन जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान स्कूल में उपस्थित लगभग 200 बच्चों के बीच में जन जागरूकता अभियान किया गया । जन जागरूकता के दौरान बच्चों को नशा न करने, नशा से दूर रहने तथा रेल परिसर में आने पर रेल नियमों का पालन करने , चलती ट्रेन पर पत्थर न मारने , अनाधिकृत रूप से रेल लाईन न पार करने, चलती गाड़ी में न चढ़ने, बिना टिकट यात्रा न करने स्टेशन पर आने पर गंदगी न फैलने आदि के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाया गया । बच्चों को शिक्षा से प्रेरित करने के लिए उनके बीच पाठ्य सामग्री भी वितरण की गई, जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रती प्रेरणा एवं लगाव आये ।
सादर सूचनार्थ समर्पित ।

Join us on:

Leave a Comment