शराब मामले फिर एक बार फंसा कथित आम आदमी पार्टी नेता ललित राज!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के अरेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत परकोली का रहनेवाला आम आदमी पार्टी नेता ललित यादव एक बार फिर शराब मामले में फंसा है। इस से पूर्व ललित राज दो अप्रैल को जहां पूर्णिया के डगरुआ थाना के द्वारा शराब मामले में गिरफ्तारी हुई थें। वही अब ललित यादव की गिरफ्तारी एक बार फिर अररिया पुलिस ने की है। ये गिरफ्तारी
अररिया जिले के सिमराहा थाना की पुलिस ने ललित यादव को एनएच-27 मानिकपुर चौक के नजदीक वाहन जांच के दौरान की है। पुलिस ने उनके द्वारा उपयोग की जा रही कार के सीट के नीचे से 43 लीटर अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद की है। शराब बरामदगी होते ही सिमराहा थाना पुलिस ने शराब तस्कर ललित यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक कार और एक मोबाइल भी जब्त किया है।
जानकारी देते हुए डीएसपी सह एसएचओ माधुरी कुमारी ने बताया है कि, वाहन जांच के दौरान अररिया की दिशा से फारबिसगंज की तरफ जा रही एक मारुति वैगनाआर कार को जांच के लिए रुकने के लिए कहा गया। पुलिस को देख कार सवार भागने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा उस का पीछा कर रेणु गेट के समीप धर दबोच लिया गया। कार की जांच की गई तो उस के सिटी के नीचे शातीराना अंदाज में छुपा कर रखा गया 43 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। शराब तस्करी के आरोपी का पहचान ललित यादव अरेर थाना के परकौली गांव का मैनेजर यादव का पुत्र है और आम आदमी पार्टी में मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड से प्रभारी के तौर पर राजनीति करता है।

Join us on:

Leave a Comment