:- रवि शंकर अमित!
– उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
– बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना अंतर्गत राजेंद्र सेतु पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कारवाई करते हुए स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में रखी 2हजार 50 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरफ बरामद करने में सफलता पाई है । इसके साथ ही पुलिस ने
गाड़ी मालिक सहित तीन लोग गिरफ्तार भी किया है ।
उत्पाद सुप्रीटेंडेंट ने बताया कि पटना से बेगूसराय जा रहे इन तीनों तस्करों को राजेंद्र सेतु से गिरफ्तार किया गया। शराब बंदी के बाद से ही ये प्रतिबंधित कफ सिरफ नशा के रूप में नशेड़ियों के द्वारा व्यापक तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए सरकार ने इसे प्रतिबंधित कर रखा है, गिरफ्तार तीनों आरोपी लम्बे वक्त से तस्करी का धंधा कर रहे है।सभी से आगे की पूछ ताछ की जा रही है।
बाइट _स्मिता प्रीतम(सुप्रीटेंडेंट)




