प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में तेज वाहन ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया जिसे इलाज के दौरान मौत हो गई है दरअसल बेगूसराय रतनपुर थाना क्षेत्र के शहरी इलाके में सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। पूरा घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के हेमरा चौक के काया केयर हॉस्पिटल के पास की है। मृतक बच्चे की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी हरदेव ठाकुर के इकलौते पुत्र 4 वर्षीय आरव राज के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है हरदेव कुमार ठाकुर की पत्नी का ऑपरेशन काया केयर हॉस्पिटल में हुआ। जहां वह बच्चों के साथ रहकर पत्नी का इलाज करवा रहे हैं। मंगलवार की दोपहर उनका इकलौता पुत्र आरव राज अस्पताल से निकलकर सड़क किनारे चॉकलेट खरीदने गया था। इसी दौरान मटिहानी की ओर से आ रहे हैं तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए काया केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ अस्पताल के सामने ही सड़क जाम कर दिया और आरोपी मैजिक वाहन को पकड़ने की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस ने समझा-बुझकर सड़क जाम को हटाया और आगे की की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर धक्का मारने वाले वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है।




