तालाब से युवक का शव बरामद, होने से मची सनसनी, परिजनों में चित्कार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित सरीसब गांव के उमेश्वर नाथ महादेव मंदिर के तालाब में एक व्यक्ति का शव देख कर मचा सनसनी। शव की पहचान सरिसब गांव के बटोही कामत का 45 वर्षीय पुत्र रामकुमार कामत के रूप में हुई है।
मंगलवार की सुबह तालाब की साफ सफाई के लिए पहुंचे मल्लाह जैसे ही पानी में उतरा, वैसे ही शव को देख कर हड़कंप मच गया। तालाब में शव होने की सोर सुनकर गांव के लोग तालाब की ओर दौड़ पड़े।
लोगों ने इस बात की सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना से पुलिस पदाधिकारी सरिसब तालाब किनारे पहुंच कर मल्लाहो के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकलवाया और शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।
इस बात को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया है कि,मृतक अक्सर शराब का सेवन किया करता था। जिसके कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। लोगों का आशंका है की मृतक शराब का अत्यधिक सेवन कर महादेव मंदिर में दर्शन करने के मकसद से तालाब किनारे हाथ पैर धोने गया होगा। जहां पानी में फिसल कर पानी में डूब गया होगा। बताया जा रहा है की तालाब काफी गहरा है। शव मिलने की खबर सुनकर मृतक के परिवार के लोग तालाब किनारे पहुंच कर रोने धोने लगे। जिससे माहौल काफी शोकाकुल हो गया। शव मिलने के बाद परीजनो का रो रो कर बूरा हाल है। गांव में मातम पसरा पड़ा है।

Join us on:

Leave a Comment