पंकज कुमार जहानाबाद ।
अरवल जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण मिशन मोड में किया जा रहा है. जिसके तहत सभी राशन कार्ड धारी एवं उनके परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है. अरवल जिले में कार्यरत सभी स्वच्छता कर्मियों ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है. विगत दो दिनों में अरवल जिले की सभी आशा कार्यकर्ताओं का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है. इसके अतिरिक्त सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं e-श्रम कार्ड धारी मजदूरों का भी आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू है. अरवल जिले में पूरे बिहार राज्य में सबसे अधिक प्रतिशत ( 63.5% ) आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया है. यह मिशन 31 जुलाई 2024 तक पूर्ण किया जाना है. यहां पर आपको बताते चने की आयुष्मान कार्ड जिन लोगों को बना है उन लोगों को मुक्त इलाज 5 लख रुपए तक होता है इससे शहरी एवं ग्रामीण इलाके में रहने वाले गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लाभ पहुंचता है गंभीर बीमारी जिन लोगों को हो जाता है उन लोगों का ₹500000 तक इलाज केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना से निशुल्क होता है अरवल के जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने शहरी एवं ग्रामीण इलाके के लोगों से अपील किया है कि आप लोग आयुष्मान कार्ड जरूर बनाएं इसके लिए इलाके के जन वितरण प्रणाली आंगनबाड़ी केंद्र अस्पताल आदि जगहों पर कर्मियों को तैनात किया गया है जहां आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि जितना ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिले इसके लिए सभी लोगों को आयुष्मान कार्ड निश्चित रूप से बनाएं
इस मिशन में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा लोगों के घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड निर्माण किया जा रहा है. अतः इसमें सभी की सहभागिता अपेक्षित है ताकि जल्द से जल्द सभी योग्य लाभुक का आयुष्मान कार्ड अरवल जिले में बनाया जा सके. यह भी महत्वपूर्ण है कि जिले से बाहर रह रहे लाभुक द्वारा अपने मोबाइल से स्वयं अपने आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया जा सकता है.




