भाजपा ने जितना मुझे दिया है उतना कोई पार्टी नहीं दे सकती है : सम्राट चौधरी!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा!

राजद के मुंह से सरकार को निकाल कर ले आया : सम्राट चौधरी

भाजपा ने जितना मुझे दिया है उतना कोई पार्टी नहीं दे सकती है : सम्राट चौधरी

सरकार और संगठन में समन्वय बना रहेगा : सम्राट चौधरी

पटना, 29 जुलाई। बिहार भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कहा कि मैंने डेढ़ साल तक भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब मैं प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला था तब भी मैं कहा था और आज भी कह रहा हूँ कि भाजपा जितना मुझे दिया है उतना कोई पार्टी नहीं दे सकती है। मुझे पार्टी ने पहले अध्यक्ष बनाया और फिर मुख्यमंत्री बनाया।

यह पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को बढ़ाने का काम करती है।

भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल आज प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष पद संभाला। इस मौके पर उनके स्वागत और अभिनन्दन के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा संगठन की पार्टी है। संगठन को मजबूत करने का लगातार काम होता है। सरकार और संगठन में समन्वय बना रहे यह जरूरी है।

उन्होंने डॉ जायसवाल को नए अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि अध्यक्ष के रूप में समर्थन तो मिलेगा ही, सरकार का सहयोग भी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को मिलता रहेगा। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए नए अध्यक्ष पार्टी को शीर्ष तक पहुंचाने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि आपको कई अध्यक्षों का अनुभव भी मिलेगा।

श्री चौधरी ने कहा कि जब मैं अध्यक्ष बना था तब भी कई चुनौतियां थी। जब 2024 में जब हमलोग सरकार बना रहे थे तब राजद के मुंह से सरकार को छीन लिए। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि 2025 में भाजपा अपने संघर्ष के बदौलत और मजबूत बनेगी। उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि 2025 में एक बार फिर प्रदेश में अपार बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। एक नई व्यवस्था खड़ी करनी है।

उन्होने यह भी भरोसा दिलाया कि भाजपा के कार्यकर्ता को सरकार में भी ले जाएंगे। उन्होंने श्री जायसवाल को नए पद के लिए बधाई देते हुए समर्थन देने का आश्वासन दिया।

Join us on:

Leave a Comment