अपराधियों ने बाइक सवार दो युवक की गोली मारकर हत्या की!

SHARE:

रिपोर्ट -रवि वर्मा, रोहतास(बिहार)

रोहतास जिले के बिक्रमगंज धारूपुर के पास बेखौफ सशस्त्र अपराधियों ने बाइक सवार दो युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना इलाके की है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि बाईक सवार दोनों मृतक युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है और हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना पर बिक्रमगंज डीएसपी कुमार संजय तथा थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि घटना स्थल पर एसएफएल की टीम भी पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि धारूपुर गांव के पास सूर्य मंदिर के नजदीक लालका पुल के पास बाइक पर सवार दो युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। घटनास्थल पर पिस्तौल का खोखा भी पाया गया। पहुंची पुलिस ने मामलों की जांच में जुटी हुई है। लेकिन इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

बाईट-एसडीपीओ( बिक्रमगंज)

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें