रिपोर्ट-कूंदन सिंह /बांका
पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में शराब कारोबारीयों का आज भी हौसला बुलंद हैं, बतादें कि बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर बिहार झारखंड को जोड़ने वाली गोड्डा पंजवारा मुख्य मार्ग पर स्थित पड़घड़ी गांव में गुरुवार को पुलिस ने छापामारी कर अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। जहां से पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण, नकली विदेशी शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला स्प्रिट, अलग- अलग ब्रांड के रैपर, ढक्कन एवं शराब बनाने में प्रयोग हो रहे 22 तरह के उपकरण सामाग्री बरामद की है। छापेमारी के दौरान कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला इससे अनुमान लगाया जा सकता था कि यहां पिछले कई माह से अवैध शराब फैक्ट्री द्वारा निर्माण कार्य जारी था। जानकारी के अनुसार एसपी डा सत्य प्रकाश को गुप्त सूचना मिली थी की पड़घडी गांव में चोरी-छिपे देसी शराब बनाने का धंधा चल रहा है।इस बाबत एसडीपीओ अर्चना कुमारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। जहां पुलिस ने एक मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए 135 लीटर स्प्रीट, 14 बोतल विदेशी शराब ,पालीथीन, 2 बंडल रेपर,50 खाली बोतल शराब बनाने वाली मशीन, ड्राम व अन्य उपकरण को जब्त कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। मौके पर पुलिस ने एक व्यक्ति ललित साह को गिरफ्तार किया है जिससे पुलिस पुछताछ कर रही है। इस संबंध में एसडीपीओ अर्चना कुमारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पड़घडी गांव के गुड्डू साह के घर में अवैध देशी नकली शराब का निर्माण कराया जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस के द्वारा छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान खाली बोतल ,रैपर,प्लास्टिक का ड्राम, गैलन, पैकिंग मशीन सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। मौके बौंसी सर्कल इंस्पेक्टर राजरतन कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष राजू ठाकुर सहित भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात थे।इधर लगातार बढ़ते पुलिसिया कार्रवाई से क्षेत्र के शराब व बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है कुछ तो बोरिया बिस्तर समेट दूसरे ज़िलों में पलायन करने की तैयारी में जुट गए हैं।आगे देखना यह दिलचस्प होगा कि पुलिस का यह खौफ कब-तक कायम रहता है।वैसे जिले के एस पी डा सत्य प्रकाश के नेतृत्व में सफल पुलिसिंग के इस बदले स्वरूप की सभी तरफ चर्चा हो रही है।




