अपराधियों के इनकाउंटर से होगा अपराध पर नियंत्रण-सांसद!

SHARE:

प्रमोद सीवान

सीवान-बिहार में बढ़ते हुए अपराध पर जहाँ जेल भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है। वही अपराध पर नियंत्रण पाने के लिये अगर जरूरी हो तो इनकाउंटर भी किया जा सकता है। उक्त बातें महाराजगंज से बीजेपी के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने आज मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह सही है की कुछ दिनों में अपराधिक घटनाएं बढ़ी है लेकिन यह सुशासन की सरकार है। यह अगर अपराधी पाताल में भी छिपा हो तो उसे ढूंढ कर सलाखों के अंदर बंद कर देगी। सांसद सिग्रीवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भूल गए जब उनके शासन में अपराधी अपराध करने के बाद खुलेआम घूमा करते थे तथा स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को भी बस स्टॉप से अपहरण कर लिया जाता था। बिहार की सरकार अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कदम उठा रही है।
बाइट जनार्दन सिंह सीग्रीवाल सांसद

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें