Search
Close this search box.

ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर नीतीश कुमार ने किया एक तीर से कई शिकार!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रागिनी शर्मा!

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये गये मुंगरे सांसद राजीव रंजन सिंह”ललन”!

जदयू में लंबे वक्त से चले आ रहे आंतरिक कलह और गुटबंदी का आज उस वक़्त अंत हो गया जब मुंगरे सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया।
बताया जाता है कि मोदी कैबिनेट के विस्तार में ललन सिंह के शामिल नहीं होने से जदयू का एक बड़ा वर्ग नाराज चल रहा था, साथ ही सांसद ललन सिंह भी नाराज चल रहे थे। और नाराजगी की पूरी खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार तत्कालीन अध्यक्ष आर सी पी सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी कैबिनेट में सहभागिता तय करने की जिम्मेदारी सौंपी थी, हालाँकि आर सी सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट में खुद के नाम पर ही मुहर लगाई। जबकी ललन सिंह का नाम काफी चर्चा में था। तब से ललन सिंह की आंतरिक नाराजगी की खबरें आती रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं और लोगो की नजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिकी रही कि आखिर सीएम ललन सिंह की नाराजगी को कैसे दूर करते हैं? बताया जाता है कि तभी से ये कयास लगाया जाने लगा था कि ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से कम पर कतई नही मानेंगे। हालाँकि ललन सिंह लोकसभा में पहले से ही जदयु संसदीय दल के नेता हैं। और आज उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर नीतीश कुमार ने ललन सिंह के साथ ही अगरी जाति की नाराजगी को भी दूर करने की कोशिश की है।
ललन सिंह को जदयु का चाणक्य भी कहा जाता है। लोजपा प्रकरण में भी मीडिया में ललन सिंह का नाम काफी चर्चा में रहा।
नीतीश कुमार ने ललन सिंह को पार्टी की कमान देकर बीजेपी को भी कमजोर करने की तरफ कदम बढ़ा दिया है।
दरअसल बिहार में अगरी जातियाँ भाजपा की कोर वोटर मानी जाती हैं और अगड़ी जातियों में सांसद ललन सिंह का बड़ा पैठ माना जाता है।
उनके अध्यक्ष बनने से अगड़ी जदयु से नाराज चल रही जातियाँ एक बार फिर से जदयू की तरफ मुखातिब हो सकती हैं।
हाल में हुये कैबिनेट विस्तार में अगड़ी जातियों का काफी कम प्रतिनिधित्व देखा गया था जिसके बाद अगड़ी जातियाँ बीजेपी से निराश चल रही थी और इस बात को नीतीश कुमार अच्छे से समझ रहे थे। आखिर कार ललन सिंह को अध्यक्ष बनाकर उन्होंने वही किया जिसके लिये वे जाने जाते हैं, यानी एक तीर से कई शिकार!
अध्यक्ष बनते ही बिहार में जगह जगह जश्न मनाया जाने लगा, लोग एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाते और गुलाल लगाते नजर आये।
राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि सीएम ललन सिंह की सांगठनिक क्षमता से वाकिफ हैं अतः ललन सिंह के अध्यक्ष बनने से जदयू और अधिक मजबूत होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें