केशव कुमार की रिपोर्ट
प्रेस क्लब सीतामढ़ी के नए सत्र के चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाएं गए नागेंद्र प्रसाद सिंह, सह निर्वाचन पदाधिकारी बने डॉ. राजेश और शिव कुमार
सीतामढ़ी: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तरह आज शहर के मेन रोड स्थित प्रेस क्लब सीतामढ़ी सभागार में पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमे प्रेस क्लब के आगामी सत्र के लिए पदाधिकारी एवं कार्यकारणी के गठन पर चर्चा की गई। बैठक में सामिल सभी सदस्यों के आपसी सहमति से निर्णय निया गया की चुनाव निर्धारण से पूर्व अगामी 25 जून 2024 तक प्रेस क्लब का निर्धारित वार्षिक शुल्क 101 रुपया जो विगत पांच वर्षो से जमा नही है। सभी को जोड़ कर कुल शुल्क 505 रुपया जमा की जाए। वही उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से मुख्य चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में श्री नागेन्द्र प्रसाद सिंह, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में श्री शिव कुमार व डॉ. राजेश कुमार खन्ना को चुना गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा की सभी सदस्य आगामी 25 जून 2024 तक अपना अपना बकाया निर्धारित शुल्क को समय जमा करवा दे। जो सदस्य शुल्क जमा नही करवाते है उन्हे मतदान के अधिकार से वंचित रहना पड़ेगा। हालाकी वो सदस्य के रूप में प्रेस क्लब में बने रहेंगे। उन्होंने सचिव आदित्यानंद आर्य को निर्देश दिया की संस्थान का एकाउंट नंबर सार्वजनिक रूप से प्रेस क्लब के ग्रुप में शेयर करदे। वही इस सत्र के चुनाव में किसी भी नए सदस्य को नही जोड़ा जाएगा। मौके पर अध्यक्ष राकेश रंजन, सचिव आदित्यानंद आर्य, पूर्व अध्यक्ष अमिताभ कुमार, पूर्व सचिव रघुनाथ प्रसाद, कार्यकारणी सदस्य सक्षम वर्मा, सुबोध कुमार, अमन पांडेय, ज्ञानरंजन भारद्वाज, अवध बिहारी उपाध्याय, राजीव कुमार, मो. सदरे आलम नोमानी, साजन शर्मा, मो. अरमान अली, अमरेंद्र कुमार, गौतम दूबे, जगरनाथ सिंह, अमित सौरव, राहुल गौतम, भरत चौबे, फनींद्र कुमार झा, मो. रहमान समेत अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।




