रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा
नवादा बालू माफिया की फिर एक बार दुसाहस देखने को मिला,अवैध बालू ट्रैक्टर को रोकने पर एक एएसआई को रौंदते हुए ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है,बुरी तरह से घायल एएसआई को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया स्थिति ज्यादा खराब की वजह से विम्स पावापुरी रेफर किया गया है,जानकारी के अनुसार जिले के सिरदला थाना क्षेत्र अवैध बालू खनन की सूचना पर पुलिस पहुंची तो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ले कर भाग रहा था,जिससे रेवियो गांव के पास पुलिस ने ट्रैक्टर को रोकना चाहा,इसी बीच तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने सिरदला थाना में पदस्थापित एएसआई संजीत कुमार को रौंदते हुए निकल गया है,सूचना पर सिरदला थानाध्यक्ष संजीत राम घटनास्थल पर पहुंचकर आनन फानन में जख्मी हालत में एएसआई संजीत कुमार को ulaj के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के चिकित्सको ने स्थिति ज्यादा गंभीर की वजह से वर्दमान मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पावापुरी रेफर कर दिया गया है,थानाध्यक्ष संजीत राम ने कहां अवैध बालू ट्रैक्टर को रोकने के दौरान यह हादसा हुआ है,जिससे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी भेजा गया है,अवैध बालू माफिया के विरोध करवाई की जाएगी।गौरतलब है कि नवादा में यह कोई पहले घटना नहीं है,इसके पहले भी बालू माफिया के द्वारा पुलिस पर कई बार हमला किया गया है,इसके बाबजूद पुलिस अवैध बालू खनन में फिसंडी साबित हो रही है,जिसका जीता जागता उदाहरण रविवार को घटना साबित कर दिया है पुलिस पर भारी पर रहा बालू माफिया ।




