अलग अलग कांडों में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपी को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के रहिका थाना पुलिस ने अलग अलग कांडो के दो अभियुक्तों को थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी मारपीट कांड के आरोपी दिपक भण्डारी, पिता विनोद भण्डारी, गांव सतघारा एवं शराब मामले दर्ज प्राथमिकी के नामजद आरोपी संजय साह, पिता शत्रुघ्न साह, गांव खपरपूरा, दोनों थाना रहिका, जिला मधुबनी जो पुलिस पकड़ से लगातार फरार चल रहा था को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बाबत थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि दोनों गिरफ्तार आरोपी पुलिस पकड़ से लगातार फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। साथ ही आगे थाना अध्यक्ष ने बताया है कि शराब माफियाओं पर पुलिस की पैनी नजर है।छापेमारी के साथ पैनी नजर रखी जा रही है वही फरार चल रहे या वारंटी की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment