महाराजगंज शहर में छात्र की गोली मारकर हत्या से भड़का आक्रोश, बाजार बंद, आगजनी!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार


शहर की सारी दुकाने बंद रही। राजेन्द्र चौक पर की आगजनी।
महाराजगंज / सीवान महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के राजेंद्र चौक के समीप 17 बर्षिय छात्र भानु प्रताप सिंह को वृहस्पतिवार सुबह गोली मार हत्या कर दी गई है। इस संबंध में बताया जाता है कि मृतक दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर पंचायत के भरोस कुंवर के टोला निवासी सुधीर कुमार सिंह का 17 वर्षीय पुत्र भानु प्रताप सिंह है। सुत्रो से मिलीं जानकारी के मुताबिक भानु सुबह घर से कोचिंग पढ़ने के लिए शहर के मोहन बाजार आया था। जहां से चाय पीने के लिए चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। वही एक बाइक पर सवार आये अपराधियों ने भानु प्रताप के सीने में गोली मार मौके से फरार हो गये। घटना के बाद अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया उधर भानु प्रताप की मौत के बाद , लोग उग्र हो गए, पुलिस को उग्र लोगों का सामना करना पड़ा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।घटना के बाद शहर के राजेंद्र चौक को लोगों ने जाम कर दिया टायर जला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। वही शहर की दुकानें भी बंद रही।
महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन ने कहा कि चाय की दुकान में गोलीबारी की घटना हुई है। जो हत्यारा होगा उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्यारे युवक को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

Join us on:

Leave a Comment