रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत परकौली पंचायत स्थित भदुली गांव में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 77 वां जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया। युवा राजद प्रदेश सचिव ओम प्रकाश यादव और महिला राजद के प्रदेश महासचिव गायत्री देवी ने अपने आवास पर स्थानीय लोगों के साथ केक काट कर और लड्डू बांट कर उत्साह के साथ श्री प्रसाद का जन्म दिन मनाया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों, महिलाओं और बच्चों ने लालू प्रसाद यादव के 77 वें जन्मदिन के अवसर पर उनके लंम्बी आयु की कामना किया, कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि राजदेव यादव, गंगा प्रसाद यादव, मिथिलेश यादव, भूल्ला यादव, श्री शरण यादव, गंगा यादव, श्रवण कुमार, राहुल कुमार, घनश्याम यादव, श्याम सुंदर यादव, जयप्रकाश यादव, राजेश यादव, चन्द्रजीत यादव सहित सैकङों ग्रामीणों ने लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी।




