रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा।
नालंदा जिले की युवती ने फांसी की फंदे में लटकर की आत्महत्या,नवादा में रहकर करती थी पढ़ाई,पुलिस युवती की शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी,मौत की खबर सुन परिजनो में मंचा कोहराम।
नवादा में रहकर पढ़ाई कर रही एक युवती ने बुधवार की सुबह फांसी की फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली है,सूचना पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के नवादा कोर्ट की पीछे कृष्णानगर मोहल्ले स्थित एक घर से फांसी की फंदे से लटकते एक युवती की शव बरामद हुई है,जिसकी पहचान नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी शैलेंद्र यादव के पुत्री सोनाली कुमारी के रूप में हुआ है,जो नवादा के किराए की मकान में रहकर पढ़ाई करती थी,इसके आलवे पार्ट टाइम में ट्यूशन भी पढ़ती थी,लेकिन अचानक बुधवार की सुबह छह बजे पुलिस फंदे से लटकते शव बरामद करती है,जिसकी सूचना युवती के पिता को दिया जाता है,मौत की खबर सुनते ही परिजनो में कोहराम मंच गया है,मृतक युवती के माता पिता सहित अन्य परिजनो घटनास्थल पर पहुंच मृत युवती को देख कर रो रो कर बुरा हाल हो गया है,मृतक युवती के पिता शैलेंद्र यादव ने बताया है कि सूचना के दो घंटे पहले करीब चार बजे अपनी बहन से बात की थी,ठीक दो घंटे बाद यानि छह बजे पुलिस के द्वारा मौत की सूचना मिलती है,परिजनो के अनुसार मौत पर संदेह हो रहा है इसकी पुलिस बारीकी से जांच करे तथा मृतका की मोबाइल कॉल की डिटेल निकाला जाय। ऐसे युवती की आत्महत्या की कारण की पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया है कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम में भेज दिया है,पोस्टमार्टम बाद शव को परिजनो को सौप दिया गया है,थानाध्यक्ष के अनुसार ऐसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है,ऐसे मामले दर्ज कर अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि आए दिन इस तरह की घटना होती है लेकिन पुलिस घटना की असलियत को नही ढूंढ पाती है,प्राथमिकी दर्ज कर मामले ठंडे बस्ते में चला जाता है,जरूरत है ऐसी मामले को जांच कर असलियत की खुलासा करने की,ताकि मृतक की परिजनो को असलियत की जानकारी मिल सके।




