रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी सह युवा नेता मनोज कुमार मुन्ना के नेतृत्व में बड़ा बाजार हनुमान मंदिर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा तीसरी बार शपथ ग्रहण लेने की खुशी में पूजा अर्चना लड्डू का भोग एवं प्रसाद वितरण सहित फटाका फोड़ कर व्यवसाईयों के बीच जश्न मनाकर एक दूसरे को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इस मौके पर युवा नेता मनोज कुमार मुन्ना ने कहा कि मिथिलांचल के मधुबनी, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर की सीटों पर एनडीए गठबंधन को जित से हम लोगों में खुशी है। वही एनडीए गठबंधन कोटे से बिहार को मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने पर खुशी एवं प्रसन्नता व्यक्ति किया है। इन नेताओं का मानना है की मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा और भारत विश्व में नंबर वन भी बनेगा। इस जश्न मनाए जाने के मौके पर प्रवीन राउत, मुनटुन राउत, संजय प्रसाद, जितेंद्र यादव, सोमनाथ पटवा, प्रकाश साफी, उमेश साफी, मंदिर के पुजारी शिबू मिश्र आनंद पटवा चंदन पटवा केदारनाथ प्रसाद सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।




